सहारनपुर, फरवरी 6 -- बीएसएम इंटर कॉलेज पटना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेजे इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सतवीर कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सतवीर कुमार ने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा के समय तनावमुक्त रहकर पढ़ाई करें। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का स्ट्रेस न लें और अब तक की गई तैयारी को एक बार दोहरा कर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। ऐसा करने से निश्चित रूप से परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में मिस्टर फेयरवेल का खिताब मुकम्मिल को तथा मिस फेयरवेल का खिताब नैना को प्रदान किया गया। दोनों विजेताओं को स्कूल प्रबंधक समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक श्याम सिंह सैनी, रणवीर शास्त्री, पंकज कुमार, नीलम सैनी, स्वाति, पूनम ...