लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- भूतनाथ कॉलोनी स्थित श्री बाबूराम बाल उद्यान में आयोजित फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद पाण्डेय थे, जबकि अध्यक्षता महेंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं पर माता-पिता एवं गुरुजनों का मान-सम्मान निर्भर करता है। अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आलोक तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या नीलम तिवारी ने सभी छात्र-छात्रा...