लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, संवाददाता। रामस्वरूप कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी के दौरान एमबीए छात्र पर बीटेक छात्रों ने हमला किया। सिर में चोट लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया था। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। माल उमरावखेड़ा निवासी आर्यन यादव रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज से एमबीए किया है। शनिवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी थी। जिसमें आर्यन भी शामिल हुआ था। लंच के बाद आर्यन घर लौट रहा था। तभी बीटेक कर रहे दिव्यांशू सिंह, आलोक मिश्र, शौर्यवर्धन, नितेश के साथ करीब पांच अन्य युवक आ धमके। आर्यन को गाली देते हुए आरोपितों ने नुकीले हथियार से वार किया। सिर में घाव होने से आर्यन बेसुध होकर गिर पड़ा। साथियों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक चले इलाज के बाद सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.