हरिद्वार, मई 10 -- बहादराबाद,संवाददाता। बाइक से स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर फेमस होने की चाह रखने वाले को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज कर उसको हिरासत में ले लिया। युवक के अपनी गलती के लिए माफी मांगने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बहादराबाद पुलिस को स्थानीय नागरिकों ने ग्राम बढ़ेरी राजपूतान निवासी एक युवक मोटरसाइकिल पर खतरनाक रूप से स्टंटबाजी करने की शिकायत की। युवक ने स्टंटबाजी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी फेमस होने के लिए उसे अपलोड कर रहा था। पुलिस ने सूचना पर चेकिंग के दौरान स्टंटबाज शाहरुख निवासी ग्राम बढ़ेरी राजपूतान को एक बिना नंबर प्लेट की मॉडिफाइड बाइक के साथ पकड़ा लिया। पुलिस ने बाइक को मौके पर सीज किया तथा सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.