बलिया, दिसम्बर 25 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। लम्बे संघर्ष के बाद रेल प्रशासन ने फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की दो ट्रेनों का ठहराव करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी होने के बाद से लोग खुश है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि उत्सर्ग एक्सप्रेस और गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव 30 दिसम्बर से किया जायेगा। जनपद का एकलौता जंक्शन होने के बावजूद फेफना में लम्बी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होता था। इसके चलते लोग परेशान थे तथा कई बार इसकी मांग कर चुके थे। कुछ माह पहले क्षेत्रीय संर्घष समिति की ओर से ट्रेनों की ठहराव को लेकर स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें पहुंचे रेल अफसरों ने भरोसा भी दिया था। बताया जाता है कि लम्बी लड़ाई के बाद रेल प्रशासन की ओर से गाड़ी छपरा से चलकर फर्रुखाबाद तक जाने वाली गाड़ी संख्या 13083-13084 और बरौनी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.