बलिया, नवम्बर 16 -- फेफना। सदर एसडीएम तिमराज सिंह रविवार को राजस्व टीम के साथ फेफना गांव में पहुंचे। उन्होंने अपने सामने धान की क्रॉप कटिंग कराया तथा उसका वजन करवाया। एसडीएम ने किसान काश्तकारों के खेत में दस गुणाकार के त्रिभुजाकार क्षेत्र, यानी कुल एक डिसमिल एरिया का धान कटवाए, इसके बाद धान की पिटाई करवाकर उसका वजन दर्ज किया ताकि धान की पैदावार का आंकलन किया जा सके। इस दौरान कानूनगो विष्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजेंद्र विक्रम, प्रधान केशव प्रसाद गुप्त और राजस्व टीम के अन्य सदस्य थे। एसडीएम ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से धान की फसल की पैदावार संबंधी जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने धान के पैदावार व अन्य समस्याओं के बारे में किसानों से बातचीत भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.