बलिया, अक्टूबर 25 -- बलिया, संवाददाता। फेफना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को टैगोर नगर स्थित पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के कैम्प कार्यालय पर हुई। इसमें शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के साथ ही नवंबर में प्रस्तावित 'फेफना खेल महोत्सव' पर चर्चा हुई। इसका संशोधित कार्यक्रम पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जारी किया। बताया कि खेल महोत्सव से पहले होने वाली पदयात्रा अब 21 नवंबर को सुबह 8 बजे नरही से सोहाव तक होगी। 21 नवंबर से नौ दिसंबर तक विभिन्न क्लस्टरों में खेल आयोजित होंगे। महोत्सव का फाइनल नरही खेल के मैदान में 14 से 17 दिसंबर तक होगा। बताया कि पार्टी ने बिहार चुनाव में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। इसके चलते खेल महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित किया गया है। बैठक में सच्चिदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.