मुरादाबाद, फरवरी 18 -- किसान के खेत में एक दिन पहले मिले तेंदुए के शव से क्षेत्र में हलचल मच गई। बुधवार को तेंदुए की मौत की सही वजह जानने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन पशु चिकित्साधिकारियों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह फेफड़ों में संक्रमण होना बताई गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को तेंदुए का मुरादाबाद स्थित डियर पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी किसान रनजीत सिंह मंगलवार की सुबह जब अपने खेत में पहुंचे, तो उन्हें गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव पड़ा दिखा , उसे देखकर किसान और अन्य मौजूद लोग घबरा गए, किसान रणजीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर ग्रीश चंद श्रीवास्तव, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.