लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। फेफड़े के कैंसर की पहचान, उसकी स्टेजिंग और आधुनिक इलाज पर मंथन के लिए देश भर से विशेषज्ञ केजीएमयू में जुटेंगे। विशेषज्ञ नई दवाओं की जानकारी देंगे। बीमारी की रोकथाम पर सलाह देंगे। यह जानकारी केजीएमयू पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने दी। वह शुक्रवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, इंडियन चेस्ट सोसाइटी और पल्मोक्रिट फाउंडेशन की ओर से 14 व 15 फरवरी को शताब्दी भवन फेज 2 के सभागार में एआईपीकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कान्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। अमेरिका के डॉ. आशुतोष सचदेवा, मोहाली से डॉ. डी बेहरा, डॉ. अजमल खान...