मोतिहारी, फरवरी 16 -- फेनहारा। सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने गांजा तस्कर को दस हज़ार नकद, 24 पीस गांजा का पैकेट, गोगो 62 पीस, भांग का गोला 60 पीस के साथ एक तस्कर श्याम नंदन राय को गिरफ्तार किया है। श्याम नंदन की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चकनसीबा से की गई है। पुलिस लगातार नशा के तस्करी से जुड़े लोगों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसे तस्करों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...