पलामू, दिसम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में विलंब को देखते हुए मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 का परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों में काफी रोष है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि सत्र 2022 -24 स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणाम में काफी विलंब हो रही है, जिससे छात्र- छात्राएं काफी परेशान है। समय पर परीक्षा परिणाम नहीं निकाला जा रहा है। विद्यार्थी बीएड में नामांकन को लेकर चिंतित हैं। परीक्षा नियंत्रक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर आयुष कुमार, अनि...