गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 36वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष-महिला) के तीसरे दिन रविवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें भारतीय रेलवे और मेजबान उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय रेलवे ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान को शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले आज ही खेले जाएंगे। उधर, पुरुष वर्ग में भी रविवार को ही लीग मुकाबलों के बाद रविवार की शाम को ही सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो जाएंगी। रविवार को ही पुरुष वर्ग के भी सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। सोमवार को ही पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.