सहारनपुर, नवम्बर 12 -- एसटीएफ ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सहारनपुर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर फेंसेडिल कफ सिरप और कोडीन युक्त दवाओं को नशे के रूप में बेचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह अभियुक्त अब तक अवैध रूप से 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर चुके है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विभोर राणा, विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ व्यापारी फर्जी फर्मों के जरिए इन दवाओं की खरीद-फरोख्त कर उन्हें बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक तस्करी के माध्यम से भेज रहे हैं। जांच के दौरान एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में दबिश देकर चारों को दबोच लिया। अभियुक्त के पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.