नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Feng Shui Tips for Main Door: फेंगशुई में वास्तु शास्त्र की तर्ज पर ही कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिससे घर की एनर्जी को कुछ ही समय में बदल सकते हैं। अगर घर में नेगेटिव एनर्जी का एहसास हो रहा हो तो फेंगशुई के नियमों का पालन करके इसे पॉजिटिव में बदला जा सकता है। आम तौर पर देखा गया है कि थकान या फिर जल्दबाजी में लोग बाहर से आने के बाद जूते ये चप्पल पहनकर घर में ही आ जाते हैं। दिखने में छोटी सी लगने वाली ये आदत घर की पॉजिटिव एनर्जी को धीरे-धीरे खत्म करने लगती है। फेंगशुई के अनुसार इससे घर की एनर्जी खराब होती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इससे जुड़े कौन से नियम हैं? साथ ही जानिए कि जूते-चप्पल को घर में लाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?होता है आर्थिक नुकसान दरअसल जब हम जूतों या फिर बाहर पहनी गई चप्पल को घर में ले आते ...