गोपालगंज, फरवरी 9 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में रविवार की रात एक विधवा महिला के फूस के घर में लगी आग में करीब पचास हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, बिछावन, पलंग, चार बोरी अनाज, बर्तन और जेवर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोयलादेवा गांव निवासी फेंकनी देवी रात में भोजन करने के बाद अपने फूस के घर में सो रही थी। आधी रात के बाद पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचाते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर में घुसकर महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित विधवा महिला ने घटना को लेकर थानाध्यक्ष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.