बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के प्रतापपुर जंगल मटेरा के मजरे दुर्गा गौढ़ी गांव निवासनी विद्यावती पत्नी सुरेन्द्र फूंस का मकान बना पांच दशक से रह रही थी। गांव के ही पंडित पुत्र केशव व उसकी पत्नी ने 10 दिसम्बर सुबह नौ बजे फूस के मकान को ढहाने लगे। विरोध किए जाने पर हमलावरों ने विद्यावती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पीड़िता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि भूमि विवाद के मामले में लखीमपुर की धौरहरा तहसील में वाद दायर है। केस कोर्ट में चल रहा है। पीड़ित के मकान पर कब्जा कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...