समस्तीपुर, जनवरी 9 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में शुक्रवार को गुलदाउदी फूलोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गुलदाउदी के सौ से अधिक प्रजातियों के फूल प्रदर्शित किये गये। इस दौरान कुलपति डॉ.पीएस पांडेय ने कहा कि फूल भारतीय संस्कृति का अंग है। विभिन्न त्योहारों में फूलों के अलग अलग प्रयोग होते हैं। भगवान को भी अर्पित किये जाते हैं। फूलों को देखने से ही मन पवित्र हो जाता है। बिहार में फूलों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य में ज्यादातर फूल पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत अन्य राज्यों से आते हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे फूलों की खेती की ओर किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विवि गुलदाउदी की नये प्रजातियों को विकसित कर रहा है। जो अपने परीक्षण के अंतिम चरण में है। आने वाले समय में इन्हें अनुसंधान परिषद क...