बुलंदशहर, फरवरी 14 -- शिवरात्रि पर्व पर भोले को जलाभिषेक करने के लिए पहासू से गुज़र रहे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पहासू में करीब दर्जन भर स्थानों पर कावड़ सहायता शिविरों में भोले के भक्तों ने कांवड़ियों की सेवा सुश्रुषा की। काफी संख्या में महिलाएं तथा छोटे बच्चे भी कांवड़ लेकर चल रहे थे। रंग बिरंगी सजी कांवड़ों को लेकर जाने का सिलसिला आधी रात से ही शुरू हो गया। कांवड़ सहायता शिविरों में कांवड़ियों के फलाहार से लेकर नाश्ते और भोजन की पूरी व्यवस्था रही। पहासू नगर पंचायत के सामने लगे शिविर के आयोजक पुनीत शर्मा ने बताया कि क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में कावड़िया गुज़रते हैं,ऐसे में खाने से लेकर दवाओं आदि की शिविर में पूरी व्यस्था रही है।शिवरों में भोले की गीतों की धुन पर कई कावड़िया नाचते हुए शिव महिमा गा रहे थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...