दुमका, मार्च 27 -- दुमका, प्रतिनिधि दुमका के पीजेएमसीएच (फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में ऑक्सीजन के कनेक्शन लगाने में विलंब होने पर एक 60 वर्ष से महिला पोनिया देवी की मौत हो गई। मृत महिला के परिजनों ने डॉक्टर एवं नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात कमी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। घटना से नाराज परिजनों ने महिला के शव को पीजेएमसीएच के मुख्य गेट पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, पर परिजन पुलिस की एक नहीं सुनी। बाद में डॉक्टर लखन सोरेन मौके पर पहुंचे और मृतक का परिजनों को समझा बुझा कर हंगामे को शांत कराया। डाक्टर ने आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.