मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगीलो फागुणोत्सव के तहत चौथे दिन सोमवार को प्रभातफेरी की शुरूआत पंडित संतोष झा ने श्याम भक्तों का चंदन तिलक लगाकर की। पंडित संतोष झा ने भजन गायक आलोक शर्मा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रभातफेरी सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। गायक आलोक शर्मा ने श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं, चरणों में तेरे अरदास लाया हूं गाकर भजन की शुरुआत की। प्रभातफेरी सूतापट्टी गोदाम गली, टावर चौक सरैयागंज, छाता बाजार होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा गरीबनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद माखन साह चौक, सोनारपट्टी, राज बिहार गली, पुरानी बाजार, प्रभात सिनेमा रोड, साहू पोखर, छाता बाजार, योगेंद्र मुखर्जी रोड, नवयुवक समिति, सूतापट्टी होते हुए प्रभातफेरी श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.