रिषिकेष, मार्च 10 -- ऋषिकेश में होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। विभिन्न संगठन होली मिलन समारोह आयोजित कर फूलों की होली खेल भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू संगठन ऋषिकेश ने सुमन विहार मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से पूजा-पाठ करने, अपने घरों के समीप मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करने, गौ संरक्षण, गंगा संरक्षण आदि करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली हम सनातनियों का महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे सभी को मनाना चाहिए। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। मौके पर केंद्रीय निगरानी समिति के उपाध्यक्ष सुभाष सैनी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेश्वर शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, जगदीश सिंह भंडारी, पूनम शर...