मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ। क्षेत्रीय विकास सभा कंकरखेड़ा की ओर से रविवार को गणपति विहार सरधना रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में फूलों से होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा से जुड़े राजपूत समाज के लोगों ने फूलों से होली खेली। क्षेत्रीय समाज के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सोम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। समाज के सभी लोगों को एकजुट रहकर अपने समाज और देश की तरक्की में योगदान करें। महासचिव गुल्लू ठाकुर ने समाज की एकजुटता को बढ़ाने, आपसी द्वेष को समाप्त करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों दहेज प्रथा, नशाखोरी आदि से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अमरीश कुशवाह, कुलदीप सोम, अंकुर कुशवाह, मदनपाल सिंह कुशवाह, कैप्टन प्रेमपाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.