गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) बीपीटीपी एम्स्टोरिया के साथ मिलकर होली पुष्प मिलन-2026 रविवार को सेक्टर-102 स्थित क्लब बीपीटीपी में आयोजित किया। फूलों से होली मना कर पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व डीजीपी व हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. आरसी मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, विश्वास और एकता का प्रतीक है। उन्होंने उद्योग जगत और प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। जब दोनों मिलकर कार्य करते हैं, तो प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित होती है। उन्होंने पीएफटीआई द्वारा फूलों से होली मनाने की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण-संवेदनशील और सकारात्मक संद...