वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कचहरी स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान, कम्पनी बाग में शनिवार से दो दिवसीय मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों से सजे श्रीराम दरबार, शंख, नमो घाट का 'नमस्कार' प्रतीक, हिरन, हाथी, लंगड़ा आम, रामनगर का बैंगन और मिर्च की आकर्षक प्रतिकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सब्जियों और फलों की विविध किस्मों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी पुस्तिका का विमोचन किया तथा दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, कैंटोंमेंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोह...