कानपुर, फरवरी 16 -- आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में क्षेत्रीय महिला समिति ने राधा-कृष्ण जी के साथ भव्य फूलों की होली खेली। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया खेला और जमकर नृत्य किया। यहां आशा सेंगर, चंद्रा प्रभा चंदेल, मंजुला सिंह, मनीषा सिंह, डॉ. जुगनू सिंह, मनीषा सिंह, मिथिलेश, सरस्वती भदौरिया, एड. नीता, प्रेमा सिंह, श्रुति सिंह, नमिता सिंह मौजूद रहीं। संचालन महामंत्री निर्मला सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...