संभल, मार्च 2 -- सीता रोड स्थित श्री गीता सत्संग भवन में श्री गीता सत्संग महिला मंडल की सदस्याओं ने होली उत्सव मनाया। महिलाओं ने भजन ,फाल्गुन के गीत, नृत्य एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेलकर होली उत्सव धूमधाम से मनाया। ग्रुप संयोजिका इंदु अग्रवाल ने बताया कि होली का त्योहार हमारे जीवन में रंगो, खुशियों और प्रेम की महत्ता को दर्शाता है। यह त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम को सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। होली का पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। सभी सदस्यों को पक्के रंगों से बचने तथा गुलाल एवं फूलों की होली खेलने तथा पानी रहित होली खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष साधना बंसल, सीमा, शोभा, पूनम, नीलम, कविता,पारुल, मधु,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.