हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सारथी सहयोग समिति की ओर से शनिवार को शिव गौरी बैंक्वेट हॉल में रंगोत्सव सीजन-8 होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी लोक संस्कृति, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां फूलों की होली और पारंपरिक होली गायन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी रेनू अधिकारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और शांति जीना ने किया। सखी श्रृंगार की ओनर मोनिका और केसरी टेक्सटाइल की ओनर संगीता ने संस्था को सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग राशि प्रदान की। निर्मल जोशी ने अपनी सुरीली आवाज से होली के गीतों में जादू बिखेरा, वहीं दीप्ति चुफाल ने कुशल मंच संचालन कर कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। यहां संस्था की संरक्षिका लीला मनराल, लीला को...