समस्तीपुर, मार्च 26 -- दलसिंहसराय। मेन बाजार स्थित शक्तिधाम मंदिर परिसर में श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव छप्पन भोग प्रसाद वितरण के साथ ही बुधवार को सम्पन्न हो गया। निशान शोभा यात्रा से शुरू महोत्सव के दौरान श्री श्याम धनी सरकार का फलों और फूलों से श्रृंगार किया गया। वहीं भक्तिभाव से परिपूर्ण माहौल में जयकारे के बीच श्रद्धालुओं ने फूल और गुलाल की होली खेली। आयोजन के दौरान कोलकाता के आनंदो चंद्रिमा ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य नाटिका महिषासुर वध का मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में भिंगोने का काम किया। इसी कड़ी में भागलपुर के भजन गायक राहुल सोनी एवं दिल्ली के साहिल सांवरा ने एक से बढ़कर एक भजनों को गाकर श्रद्धालुओं को श्याम के रंग में रंगने एवं झूमने को बाध्य कर दिया। श्याम परिवार के दसवें वार्षिक महोत्सव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.