वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। लमही स्थित विशाल भारत संस्थान के मुख्यालय सुभाष भवन में सोमवार को 'सुगंधित पौधों की खेती एवं विपणन' विषय पर सोमवार को कार्याशाला हुई। इसमें वक्ताओं ने फूलों की खेती को ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि डॉ. भक्ति विजय शुक्ला और विशिष्ट अतिथि साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, वाराणसी के निदेशक अजय सिंह थे। तकनीकी सत्र में संजय रस्तोगी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की रिसर्च साइंटिस्ट प्रिया सिंह भी मौजूद रही। संचालन डॉ. नजमा भारतवंशी ने किया और धन्यवाद डॉ. अर्चना भारतवंशी ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...