सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- चांदा, संवाददाता। लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग चाँदा स्थित ढाबा नन्दगांव इन दिनों सचमुच फूलों की घाटी का रूप ले चुका है। सर्द मौसम में यहाँ खिले रंग-बिरंगे फूल अपनी पूरी छटा बिखेर रहे हैं। नन्दगांव में मौजूद 200 से अधिक किस्मों के फूल पर्यटकों को ही नहीं, बल्कि परिंदों और तितलियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। फूलों की खुशबू से पूरे क्षेत्र की आबो-हवा ही बदल गई है। नन्दगांव अपने निर्माण काल से ही इको-फ्रेंडली अवधारणा पर विकसित किया गया है। यहाँ कंक्रीट की दीवारों के बजाय फल-फूलों और हरियाली को प्राथमिकता दी गई है। देश-विदेश से मंगाए गए पौधों को चार भागों में विभाजित कर रोपित किया गया है। पौराणिक महत्व वाले पौधों को नवग्रह वाटिका में, औषधीय पौधों को हर्बल गार्डन में तथा फलदार पौधों को अलग क्षेत्र में लगाया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.