जहानाबाद, फरवरी 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। आत्मा द्वारा कृषक प्रशिक्षण मद के तहत जहानाबाद जिले के 45 किसानों को फूलों एवं फलों की संरक्षित खेती विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय भेजा गया। कृषकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा संभावना के द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को पॉली हाउस, नेट हाउस, ग्रीन हाउस में कृत्रिम वातावरण में फूलों एवं फलों की वैज्ञानिक खेती करने के बारे में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी जाएगी। यह तकनीक प्रतिकूल मौसम, कीटों और बीमारियों से फसलों की सुरक्षा कर उन्हें उच्च गुणवत्ता और बेमौसम उत्पादन प्रदान करती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 फरवरी तक निर्धारित है। किसानों के दल का नेतृत्व सहायक तकनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.