वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मलदहिया फूलमंडी में सोमवार को नगर निगम की टीम ने भारी विरोध के बीच दोबारा ताला जड़ दिया। कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रबंधक विशाल दुबे ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। बताते हैं कि इस दौरान निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी पेट्रोल डाला लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान प्रबंधक, उनके समर्थकों और अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्का भी हुई। पुलिस और नगर निगम प्रवर्तन दल के जवानों ने हस्तक्षेप किया और विरोध कर रहे लोगों को पीछे हटाते हुए फूलमंडी के मुख्य प्रवेश द्वार समेत दो दुकानों को सील कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने प्रबंधक विशाल दुबे समेत दस से अधिक लोगों के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी है। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, नायब तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.