कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग व पूर्वी कानपुर क्षेत्र की करीब 8 लाख आबादी को आज शाम से पेयजल मिलने लगेगा। चुन्नीगंज बस अड्डे के पास पाइप लाइन की मरम्मत के चलते तीन दिन से जलापूर्ति ठप थी। सोमवार शाम लिकेज को ठीक कर लिया गया है।चुन्नीगंज बस अड्डे के पास 5 दिसंबर को पाइप लाइन में लिकेज पाया गया था। 6 दिसंबर से पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ। पहले ही दिन जल निगम ने लिकेज को ढूंढ लिया था, लेकिन पाइप लाइन को जोड़ने के लिए पाइप का पानी निकालने में 48 घंटे लग गए। सोमवार दोपहर बाद लिकेज को केमिकल लगाकर बंद किया गया। जेई योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को फीडर लाइन पाइप लाइन का संचालन किया जाएगा। शाम 8 बजे से जलापूर्ति शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...