मेरठ, जनवरी 23 -- थाना नौचंदी क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी में बुधवार देर रात दो मकानों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे स्थानीय निवासियों ने रोष जताया। फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर आठ निवासी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि वह बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। गुरुवार सुबह सात बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की चेन, चार सोने के कुंडल, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इसी दौरान गली नंबर सात में सटे एक अन्य मकान से नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। एक ही रात दो मकानों में हुई चोरी से पूरे इलाके में भय का माहौल है। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.