प्रयागराज, नवम्बर 24 -- झूंसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से अंदावा स्थित बाबू जोखई पाल खेल मैदान में जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फूलपुर के विधायक दीपक पटेल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक दीपक पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत उपनिदेशक जागृति पांडेय, खेल अधिकारी बिमलेश पाल, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...