गंगापार, फरवरी 22 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार में रविवार भोर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव सड़क पर मिला। युवक के शरीर से काफ़ी खून बह रहा था। युवक मुंबई से अपने घर जौनपुर के लिए निकला था। युवक का बैग प्रयागराज बस अड्डे की रोडवेज बस से मिला है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट लग रहा है। जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के गोहका गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सुरेंद्र गौतम पुत्र अमृतलाल मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते है। पिछले पांच महीनों से वो मुंबई में ही थे। घर वालों ने बताया कि 20 फरवरी को वो मुंबई से घर के लिए ट्रेन से रवाना हुए। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे परिजनों से सुरेंद्र ने बात किया और बताया सिविल लाइंस बस अड्डे से वो जौनपुर के लिए बस से निकल रहा है। देर र...