गंगापार, फरवरी 2 -- फूलपुर बस अड्डे पर एक यात्री का बैग छूट गया। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में कीमती गहने और कुछ नकदी भी रखे थे, जो पूरी तरह सुरक्षित मिली। जानकारी के अनुसार फूलपुर के नेवादा (कपसा) निवासी अमित तिवारी का बैग फूलपुर बस अड्डे पर छूट गया था। बैग छूटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसने तत्काल बस अड्डे पर खोजबीन कर बैग बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक जांच- पड़ताल कर बैग को अमित तिवारी को सौंप दिया गया। बैग सुरक्षित मिलने पर अमित तिवारी ने फूलपुर पुलिस की सक्रियता और ईमानदारी की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता से आमजन का भरोसा बढ़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.