संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद सोमवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को लेकर जनपद जालौन के निवासी डॉ आशीष त्रिवेदी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भद्दी-भद्दी गालियां व अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर डीएम और एसपी को ज्ञापन सौपा। डॉ संजय निषाद ने कहा कि लखनऊ को छोड़कर प्रदेश की सभी जिला कमेटी के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया है। उन्होंने बताया कि वीरांगना फूलन देवी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर समाज के लोग आहत है। इस प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। इसके लिए सभी जनपदों की जिला कमेटी ने ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.