आगरा, अगस्त 10 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि फूलन देवी ने अत्याचार, शोषण और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की प्रेरणा दी है। उन्हें समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने संसद भवन पहुंचाकर सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी इकलौती है जो महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में काम करती है। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी, रामसहाय यादव, देवेन्द्र यादव, पवन प्रजापति, बच्चू सिंह निषाद, तेजवीर सिंह बघेल, मधुकर अरोड़ा, ऊदल सिंह कुशवाह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.