सहारनपुर, अगस्त 11 -- सहारनपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को फूलन देवी की जयंती पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अम्बाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी न केवल साहस और संघर्ष की प्रतीक थीं, बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए अद्वितीय मिसाल पेश की। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप और प्रदेश आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.