मधुबनी, फरवरी 12 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। फूलदेवी कुशेश्वर झा डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संचालित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 850 छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 10 फरवरी से प्रारंभ हुई है और 25 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार झा ने बताया कि प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। गुरुवार को प्रथम पाली सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक हुई, जिसमें रसायन विज्ञान, भूगोल एवं राजनीति विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। द्वितीय पाली 12:30 से 2:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें मनोविज्ञान एवं भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। वहीं तृतीय पाली 2:30 से 4:00 बजे तक चली, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान...