घाटशिला, जुलाई 5 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह थाना क्षेत्र के फूलझोर के काकड़पानी पहाड़ के ऊपर पत्थर के नीचे दबे मुंडा मानकी मुंडा समाज के हातु मुंडा (मुंडा समाज का प्रधान) का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया। शव बिना कपड़ों के था व उसमें कीड़े भी लगे हुए थे। मृतक की पहचान फूलझोर गांव के कायराडीह टोला के सरजीत मुंडा (35) के रूप में हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर घर से 2 किलोमीटर दूर पहाड़ पर पत्थर से दबा दिया गया है। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वॉयड भी था। लेकिन, घटना के अधिक दिन व लगातार बारिश होने से डॉग स्क्वॉयड का कोई काम नहीं नहीं हो सका। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पत्थर से दबे शव को निकाला। इसके बाद खटिया से उठा कर लाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.