हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में सोमवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें फूलचौड़ क्षेत्र की 19 ग्राम सभाओं सहित आसपास के ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत और प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने किया। इस दौरान 23 विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया। विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायतों पर जल संस्थान को 10 दिनों में समस्या दूर करने के निर्देश दिए। समय पर समाधान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान की शिकायत पर वन विभाग को सोलर फेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.