हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से फूलचौड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण को 2.19 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। इससे सेंट लोरेंस स्कूल से फूलचौड़ मुख्य मार्ग में जसगोविन स्कूल होते हुए पंचायत घर बाईपास रोड तक 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। विकास भगत ने कहा कि यह सड़क जल जीवन मिशन के कार्यों की वजह से खराब हो गई थी। विधायक भगत इस सड़क को दुरुस्त कराने के लिए लंबे समय से बजट मंजूरी के प्रयास में लगे थे। शुक्रवार को शासन से बजट मंजूर कर दिया गया है। इस पर ग्राम प्रधान किशन सिंह दर्म्वाल, उपप्रधान पंकज सिंह कुंजवाल, विशाल नेगी, हरीश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा गोस्वामी, त्रिलोक निगल्ट...