भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाजारों में सब्जियों के इन दिनों दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड के मौसम में आमतौर पर कई तरह की हरी सब्जियों की आवक बढ़ जाती है, लेकिन लोकल आवक कम होने से इस बार कई हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ के भाव में बढ़ोतरी आई है। वर्तमान में मटर 40 से 60 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 25 से 40 रुपये प्रति पीस, मेथी साग 30 से 40 रुपये प्रति किलो, पत्तागोभी 30 से 40 रुपये प्रति किलो, टमाटर 60 रुपये प्रति किलो, प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, ब्रोकली की आवक भी बाजार में शुरू हो चुकी है, जिसकी कीमत लगभग 40 रुपये प्रति पीस से शुरू है। सब्जी विक्रेता सत्यनारायण साह ने बताया कि इन दिनों फूलगोभी की आवक मुख्य रूप से बंगाल से हो रही है, जबकि स्थानीय आवक लगभग न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.