दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। शहर के मब्बी स्थित फूलगाछी में इनर व्हील क्लब, दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. उषा झा की ओर से विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए बोनसाई प्रशिक्षण और 'वेस्ट आउट ऑफ बेस्टत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। फूलगाछी की संचालिका डॉ. उषा झा ने कहा कि यह कार्यक्रम 'वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट' थीम पर आधारित था। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करना सिखाया गया। विद्यालयों के बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बोनसाई पौधे बनाने की कला को सीखा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी प्राप्त किया। इससे पूर्व गत 26 जनवरी को 'अनप्लग्ड द यूथ' पहल के अंतर्गत भी इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसका संचालन अनिल कुमार भल्ला ने किया। वे राष्ट्रपति से सम्मानित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.