रांची, अप्रैल 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद में मंगलवार की सुबह में फूलखुंदी और झूलन के साथ सात दिनी शिव मंडा पूजा संपन्न हुई। रात्रि जागरण में बंगाल की दो छऊ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा और कांग्रेस नेता शिवदास गोस्वामी थे। पूजा में 110 भोक्ता और 110 सोक्ताइन शामिल हुए। रामकुमार पाहन ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड के छोटानागपुर का प्रमुख पर्व है। इस पूजा को सदियों से आदिवासी सहित यहां का समाज मिल जुलकर करता आया है। यह पूजा सामाजिक मिश्रण के बीच एकता का प्रतीक है इस एकता को बनाए रखना है। अनुराधा मुंडा ने कहा कि शिवमंडा पूजा आदिवासी धर्म संस्कृति का प्रमुख पर्व है। आयोजन को सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.