बस्ती, नवम्बर 29 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छितौनी में गत 25 नवंबर को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बनकसही निवासी सुशील गुप्ता उर्फ मुन्ना और उनके साले के लड़के प्रतीक की मौत हो गई थी। इस मामले मुंडेरवा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया है कि बनकसही सिघोरवा निवासी सुशील उर्फ मुन्ना अपनी ससुराल दुसनाखोर थाना लालगंज बस्ती से 25 नवंबर की रात बाइक से अपने साले के लड़के प्रतीक को बैठाकर अपने घर आ रहे थे। कैली मेडिकल कॉलेज रोड के छितौनी गांव के पास पहुंचा देवरिया गांव की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने गलत दिशा में जाकर बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुशील और प्रतीक की जान चली गई। मुंडेरवा पुलिस ने मृतक के भाई राजेश गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलापु मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्त...