हजारीबाग, मार्च 11 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने त्रिपाल होटल, द्वारिका जलपान और विशाल मेगा मार्ट, संजय स्वीट्स, आरके स्वीट्स, छोटू मिष्ठान भंडार एंव बड़कागांव में दूध उत्पादों के साथ पनीर आदि का सैंपल कलेक्ट किया। अगामी होली और ईद त्योहारों के दौरान दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे घी, मिठाई, खोआ, दही आदि की मांग बढ़ती है। जिसमें मिलावट की संभावना भी बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति के लिए लगातार अभियान चलेगा। हज़ारीबाग़ के आम जनो को मिलावट रहित समान उपलब्ध हो सके इसका प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न ...