अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने बुधवार को फूड विभाग के उत्पीड़न से परेशान होकर सिटी मजिस्ट्रेट को कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने आरोप लगाया कि जांच व फूड विभाग के नियमों की आड़ में विभागीय अधिकारी व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए मांग उठाई कि सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर की सीमा तय की गई है, परन्तु 12 लाख रूपये की सीमा मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जाएं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.